{"_id":"68fbb8923c26dfa8df00d827","slug":"memorandum-submitted-against-dance-in-ramlila-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-155872-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामलीला मेले में डांस के खिलाफ सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामलीला मेले में डांस के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर के मोहल्ला दोदराजपुर में चल रहे श्रीरामलीला मेले में अश्लील डांस बंद कराने की मांग को लेकर नगर पालिका के सभासदों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि दोदराजपुर में कई वर्षों से रामलीला मेला आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से मेला समिति के कुछ लोग निजी स्वार्थवश अश्लील डांस पार्टियों का आयोजन करा रहे हैं। डांस पार्टियों में आसपास के कस्बों और जिलों से लोग पहुंचते हैं, जो शराब के नशे में अभद्र हरकतें करते हैं। मोहल्ले में आने-जाने वालीं महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार करते हैं।
सभासदों ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में डीएम और एसपी से शिकायत की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने ऐसे आयोजनों पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद इस वर्ष भी बिना अनुमति के अश्लील नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। सभासदों ने मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रामलीला मेले में चल रही डांस पार्टियों को तत्काल बंद कराया जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे रामलीला मेले का पूर्ण समर्थन करते हैं, लेकिन अश्लीलता का विरोध किया जाएगा। ज्ञापन पर सभासद अमित कुमार, अजमा शाहीन, अभिषेक सिंह, दिलीप कुमार, संदीप रस्तोगी, शाफिया, जबीदा बेगम और रेशनवती के हस्ताक्षर हैं। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को शिकायती पत्र भेज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।