फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Members of Laghu Udyog Bharati Celebrated Foundation Day.

Shahjahanpur News: लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने मनाया स्थापना दिवस

Sat, 25 Apr 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Members of Laghu Udyog Bharati Celebrated Foundation Day.
लघु उद्योग भारती के स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बैठक में उप​स्थित सदस्य। स्रोत : सं
शाहजहांपुर। लघु उद्योग भारती की शाहजहांपुर इकाई ने संगठन के 32 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और उद्यमियों ने संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में संगठन के ध्येय और उद्देश्यों को याद किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती ने पिछले 32 वर्षों में देशभर के 70,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को संगठित किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर औद्योगिक विद्युत उपकेंद्र की मांग को सरकार ने चकभिटारा में स्वीकृति दी है। कोषाध्यक्ष निलय शुक्ला ने जयपुर में चल रही अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक की जानकारी दी। वरिष्ठ संरक्षक सुरेश सिंघल ने कहा कि संगठन की सफलता सदस्यों की एकता और समर्पण पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गर्ग ने संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने मई के पहले सप्ताह में ‘लघु उद्योग गौरव उत्सव’ मनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त महामंत्री महेंद्र दुबे और विपिनेश गुप्ता ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। रामचंद्र सिंघल, अनुराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, कुशल गोयल सहित अन्य उपस्थित उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed