फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Member of the Women's Commission heard the cases of domestic violence

घरेलू हिंसा के मामलों की महिला आयोग की सदस्य ने की सुनवाई

Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Member of the Women's Commission heard the cases of domestic violence
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में सोमवार को घरेलू हिंसा मामले के पीड़ित पक्ष की सुनवाई करतीं रा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल जनपद के एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं। उन्होंने विकास भवन सभागार में प्रशासन, पुलिस और प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के मामलों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने पीड़िताओं से भी बात कर उनकी सुनवाई की और अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों का शीघ्रता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। इसमें एक प्रकरण को गन्ना शोध परिषद गेस्ट हाउस में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। एक प्रकरण कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को और एक अन्य प्रकरण तिलहर एसडीएम को वार्ता कर निस्तारित करने को अग्रसारित किया। इसी तरह छह प्रकरण निस्तारण के लिए पुलिस विभाग को भेजे और छह अन्य प्रकरण संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ भेजे कि दोनों पक्षों के साथ काउंसिलिंग कर महिलाओं को उनके अधिकार दिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मिशन- शक्ति के तीसरे चरण के तहत महिलाओं से संबंधित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि के विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित कराने के लिए ब्लॉक व ग्राम स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में आयोग की सदस्य ने कहा कि पति-पत्नी परिवार का आधार होते हैं, इसलिए दोनों को यह प्रयास करना चाहिए की आपसी झगड़ों को प्यार से घर में ही सुलझा लिया जाए। आयोग का भी यही प्रयास रहता है, लेकिन किसी भी महिला का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं महिला कल्याण) युगुल किशोर सांगड़ी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई (सीपीएस) आदि से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

डींगुरपुर में योजनाओं की जानकारी दी
जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई के बाद आयोग की सदस्य ने भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डींगुरपुर इलाका सेहरामऊ दक्षिणी के पंचायत भवन पहुंचीं। वहां मिशन- शक्ति फेज तीन के अंतर्गत महिला जन सुनवाई जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कर्मचारियों आदि को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed