फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting

बूथ स्तर के अभिकर्ता जल्द नामित करें राजनीतिक दल

Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
meeting
शाहजहांपुर के विकास भवन में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीएम इंद्र वि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के किए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों समेत मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) जल्द नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण की सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। इस अभियान में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 43124 मतदाता और 14750 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें आयोग के निर्देशानुसार ऐच्छिक आधार पर पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह मतदाता अगर स्वेच्छानुसार पोलिंग बूथ पर जाना चाहते हैं तो उन्हें बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में ऐसे मतदाताओं से पहले से ही पूछा जाएगा कि वह पोस्टल बैलेट की सुविधा लेना चाहते हैं या नहीं। डीएम ने तहसील जलालाबाद में मतदाता पुनरीक्षण के कार्य की स्थिति संतोषजनक मिलने पर सराहना की। एसपी एस. आनन्द ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को यदि कहीं ऐसा लगता हो कि अमुक पोलिंग बूथ संवेदनशील है तो उसकी संवेदनशीलता का कारण दर्ज कराते हुए ऐसे पोलिंग बूथों की सूची जल्द उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व उनके प्रतिनिधि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed