{"_id":"6150c8b08ebc3e003f2d71c1","slug":"meeting-shahjahanpur-news-bly4609779138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री ने अधूरे शौचालयों का निर्माण जल्द कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री ने अधूरे शौचालयों का निर्माण जल्द कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामी?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विकास खंड ददरौल और भावलखेड़ा के कई गांवों में अभी तक स्वीकृत शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बीते दिन भावलखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित गरीब कल्याण मेले का उद्घाटन करने पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह के स्तर से दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों की रविवार को विकास भवन सभागार में बुलाई गई बैठक में मंत्री खन्ना ने अधूरे शौचालय जल्द निर्मित कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत द्वितीय चरण में बनने वाले शौचालयों की पहली किश्त की धनराशि 17,826 लाभार्थियों में से 12,000 लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। कहा कि शेष 5,826 लाभार्थियों खाते में शासन से धनराशि प्राप्त होते ही भेज दी जाएगी। मंत्री खन्ना ने कहा कि विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए और विभिन्न योजनाओं का लाभ हर एक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलना चाहिए।
वित्त मंत्री ने ग्राम पंचायत ददिउरा, दिउरिया, मऊवासक, सिमरई, हथौड़िया आदि ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण के शौचालय के कुछ लाभार्थियों के खाता संख्या उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, डीपीआरओ पवन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।