फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting

क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को लगी फटकार

Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
meeting
शाहजहांपुर। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर तल्ख तेवर दिखाए। कई थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को कार्य में शिथिलता पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने गश्त तेज करने के साथ ही लूट, चोरी, हत्या जैसे मामलों की विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण कर अपराधियों को टीम बनाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अवैध खनन को प्रतिबंधित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों पर रेडियम युक्त रिफ्लेक्टर और सड़क के किनारे यातायात संकेतक लगाने को कहा। प्रभारी एंटी रोमियो को शहर, बाजार, बस स्टैंड, चौराहा, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि जगहों पर मिलने वाली लड़कियों और महिलाओं से बात कर यूपी 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनशिकायत के प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापरक निस्तारण और समाधान दिवस को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया। साथ ही भूमाफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम, सीओ सिटी कुलदीप सिंह गुनावत आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने सैनिक सम्मेलन में भी भाग लिया और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed