{"_id":"6ae381b50c0989ef62008f44","slug":"priest-injured-in-sickle-attack-constable-accused-of-misconduct-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188710-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुजारी पर दरांती से हमलाकर किया घायल, सिपाही पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुजारी पर दरांती से हमलाकर किया घायल, सिपाही पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया प्रेमराज निवासी हरदेव सिंह पर दरांती से हमला करने के मामले में तहरीर दी गई है।
हरदेव सिंह ने बताया कि वह बालाजी महाराज की पूजा करते है और बाग में कुटिया बना रखी है, उसी में रहते है। बृहस्पतिवार सुबह गांव टाहखुर्द कलां का एक व्यक्ति बाग में घास काटने आया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए दरांती से हमलाकर घायल कर दिया। हरदेव सिंह ने बताया कि बाग में कुछ संदिग्ध लोग आते हैं और शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं।
उन्होंने हल्का सिपाही को तहरीर दी थी, लेकिन सिपाही ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि एसपी से कहकर सिक्योरिटी के लिए पुलिस ले लो। मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी। संवाद