{"_id":"6ae3819410ed5016e9061421","slug":"police-have-begun-an-investigation-into-allegations-regarding-the-removal-of-a-kalava-sacred-thread-and-the-wiping-off-of-a-tilak-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188718-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलावा कटवाने और तिलक मिटाने के आरोप की पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलावा कटवाने और तिलक मिटाने के आरोप की पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
कांट। बरेली मोड़-जलालाबाद मार्ग स्थित फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में छात्र का कलावा कटवाने और माथे से तिलक मिटवाने के आरोप के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के कुछ सीसी कैमरों की फुटेज प्राप्त कर ली है। अन्य कैमरों की फुटेज भी मांगी गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को इस मुद्दे को उठाते हुए स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। स्कूल का गेट नहीं खुलने पर कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। आरोप है कि विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक ने छात्र की कलाई से कलावा कटवा दिया और माथे से तिलक मिटा दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और संबंधित पक्षों से वार्ता की। इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने एडीएम प्रशासन को कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कुछ कैमरों की सीसी फुटेज प्राप्त हुई हैं। उनके आधार पर जांच की जा रही है। अन्य फुटेज मिलने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।