फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Foster a sense of national spirit among students by educating them about the Constitution: Pandey

छात्रों को संविधान की जानकारी देकर विकसित करें राष्ट्रभावना : पांडेय

Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Foster a sense of national spirit among students by educating them about the Constitution: Pandey
अटल ​बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते जिला जज धर्मेंद्र कुमार पा
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी दें, ताकि उनमें राष्ट्र भावना का विकास हो। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित संविधान संवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एलएडीसीएस चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने राज्य के नीति निदेशक तत्वों और मौलिक कर्तव्यों, जबकि एलएडीसीएस असिस्टेंट विवेक शर्मा ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और संविधान निर्माताओं के योगदान पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मौलिक अधिकार, संवैधानिक उपचार, बाल अधिकार और पॉक्सो, बाल विवाह निषेध व बाल श्रम उन्मूलन कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने किया। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, डीआईओएस हरिवंश सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed