फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   medical

तीमारदारों के जमघट से मरीज परेशान

Mon, 12 Oct 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
medical
जिला अस्पताल में बेड मरीजों से फुल हैं। मरीजों को भर्ती करने की मारामारी चल रही है। वहीं मरीजों से अधिक तीमारदारों का जमघट अस्पताल में लगा हुआ है। इनकी वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का करना पड़ रहा है। तीमारदारों के अस्पताल में रुकने से चारों तरफ गदंगी फैल रही है। जिससे मरीजों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन तीमारदारों की भीड़ पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार, डेंगू संभावित, टाइफाइड और वायरल के मरीजों की भरमार है। अस्पताल के सभी बेड फुल होने के बाद सौ अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया था। वह भी मरीजों से भर गए हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त गद्दे का इंतजाम किया गया है। इमरजेंसी में मरीजों को जमीन पर गद्दा डालकर लिटाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाले तीमारदारों की भीड़ से अस्पताल प्रशासन और मरीज परेशान हैं। एक-एक मरीज के पास दस-दस तीमारदारों का जमघट लगा रहता है। इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को काफी परेशानी होती है। इसकी वजह से मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अस्पताल प्रशासन तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए काफी जद्दोजहद करता है, लेकिन तीमारदार मानने को तैयार नहीं होते हैं। वह मरीजों के साथ ही अस्पताल में जमे रहते हैं। अस्पताल प्रशासन की तरफ से मरीजों को मिलने के लिए समय नियत किया गया है, लेकिन उसका कोई भी पालन नहीं करता है।
विज्ञापन




फोटो - 13 में है।
तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी वजह से डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को मरीजों का इलाज करने में दिक्कत होती है। तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed