{"_id":"61575da08ebc3e62985f6849","slug":"medical-college-shahjahanpur-news-bly46153886","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाहर से रंगरोगन, अंदर से स्थिति बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाहर से रंगरोगन, अंदर से स्थिति बदहाल
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के पीछे गड्ढों में भरा बरसाती पानी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। ट्रामा सेंटर के बाहर सड़क बननी शुरू हुई वहीं सीवर टैंक बनाने में भी गति दिखने लगी। हालांकि बिल्डिंग के पीछे की स्थिति काफी बदहाल है। गड्ढों में पानी भरा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं।
ट्रामा सेंटर के सामने सीवर टैंक को बनाने में तेजी दिखने लगी। बाहर से दिखने वाली जगहों की हालत सुधारने का कार्य शुरू कर दिया। यहां तक कि अस्पताल गेट पर स्टैंड के लिए लगाए बैरियर को भी भगवा रंग में रंग दिया है, लेकिन दूूसरी तस्वीर भी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर की है। ये तस्वीर बिल्डिंग के पीछे की हैं। जहां पर कई दिन पुराना गंदा पानी भरा हुआ है। खास बात ये है कि गड्ढे में भरे पानी में काई तक जम गई है।
रास्ते में भी बरसाती पानी कई दिनों से भरा हुआ है। जिले में मच्छरजनित रोगों का प्रकोप है। नई बिल्डिंग के एक ओर सीवर का गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। कॉलेज परिसर में चार ऑक्सीजन प्लांट बनने हैं। इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं। अगर मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर आकर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने जाते हैं तो उम्मीद की जा रही है कि एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
परिसर में सीवर टैंक बन रहा है। इसके कारण खोदाई की गई थी। सीएम के संभावित दौरे को लेकर कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज।