फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Measurements started to create a river front along the banks of Khannaut river

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने के लिए नापजोख शुरू

Mon, 24 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Measurements started to create a river front along the banks of Khannaut river
लोधीपुर में खन्नौत नदी किनारे रिवर फ्रंट के लिए नापजोख करती टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत खन्नौत नदी पर रिवर फ्रंट बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नापजोख की। सिंचाई विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। जल्द ही रिवर फ्रंट बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

खन्नौत नदी लोधीपुर साइड में रिवर फ्रंट बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम के साथ नदी के किनारे करीब 22 मीटर क्षेत्र की नापजोख की। सिंचाई विभाग के अधिकारी इसी के आधार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाएगे। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में नौ करोड़ 82 लाख से बजट की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिवाकर ने बताया कि रिवर फ्रंट के लिए पहले एक ओर से काम शुरू किया जाएगा। नदी के एक तरफ सुंदरीकरण होगा। पहले लोधीपुर में खन्नौत नदी के किनारे हरित पट्टी के रूप में विकसित करते हुए जॉगिंग पार्क, फुटपाथ व साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खन्नौत नदी पुल से लेकर हनुमत धाम के आगे तक रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। यहां किनारे पर तारों की फेंसिंग कराई जाएगी और बीच में इंटरलॉकिंग का पाथ-वे बनाकर दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान लोधीपुर पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू समेत राजस्व और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed