फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mayank, coming in at number eight, scored a century; Shah Club won by four runs.

Shahjahanpur News: आठवें नंबर पर उतरे मयंक ने जड़ा शतक, शाह क्लब चार रन से जीता

Tue, 13 Oct 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mayank, coming in at number eight, scored a century; Shah Club won by four runs.
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए मैच में शाह क्लब ने यूपीजेएन शाहजहांपुर को चार रनों से हरा दिया। विकेटों के लगातार गिरने के बीच शाह क्लब के आठवें नंबर के बल्लेबाज मयंक शर्मा ने नाबाद शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 231 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन बतरा ने 31 और शिखर दीक्षित ने 20 रनों का योगदान दिया। शुरुआती और मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में आठवें नंबर पर उतरे मयंक शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 52 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और सात छक्के शामिल रहे। यूपीजेएन की ओर से अनुराग शुक्ला, अनुज यादव और राघवेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीजेएन शाहजहांपुर की टीम नौ विकेट पर 227 रन ही बना सकी। गुरप्रीत सिंह ने 36, रोशन यादव ने 38 और ऋषभ भट्ट ने 54 रन बनाए। शाह क्लब की ओर से अनुज प्रताप सिंह ने चार और अनुज यादव ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। मैच के बाद कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed