फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maximum temperature rose by four degrees, humidity made people miserable

Shahjahanpur News: अधिकतम पारे में चार डिग्री का आया उछाल, उमस ने किया बेहाल

Sun, 15 Jun 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rose by four degrees, humidity made people miserable
अजीजगंज में कांशीराम कॉलोनी के पास बने माइनर में नहाते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान में चार डिग्री का उछाल आया। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे और उमस बढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे रविवार को ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे। उमस का असर बढ़ेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed