फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maximum mercury increased by 9 degrees in seven days, chances of drizzle

Shahjahanpur News: सात दिन में 9 डिग्री बढ़ा अधिकतम पारा, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury increased by 9 degrees in seven days, chances of drizzle
शाहजहांपुर। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। पहाड़ों पर बारिश होने के कारण शाहजहांपुर में भी एक-दो दिन में बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा घना होने से दृश्यता 40 मीटर रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादल छाए होने की वजह से और पूर्वी हवा चलने से कोहरा कम घना होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की वजह अगले दो दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

-----------
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
25 जनवरी 4.9 14.5
26 जनवरी 6 17
27 जनवरी 5.6 18.5
28 जनवरी 7.6 12
29 जनवरी 7.9 20
30 जनवरी 8.1 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed