फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mauni Amavasya today, ban on entry of big vehicles in the fair

Shahjahanpur News: मौनी अमावस्या आज, मेले में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Fri, 09 Feb 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, ban on entry of big vehicles in the fair
मिर्जापुर के ढाई घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
मिर्जापुर। ढाईघाट माघ मेले का दूसरा प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या शुक्रवार को है। पूर्व संध्या पर तमाम श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में मौन रहकर स्नान के लिए गंगातट पर पहुंच गए। मेला प्रशासन ने मेले में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। बड़े यात्री वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में मौन गंगास्नान करने के लिए जिले के अलावा बड़ी संख्या में लखीमपुर-खीरी, पीलीभीत, हरदोई, बदायूं, फर्रुखाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी आदि जिलों के श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगातट पर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। मेले में फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगापुल के दक्षिणी छोर पर शमशाबाद थाने के प्रभारी बलराज भाटी नियंत्रण कर रहे हैं। शाहजहांपुर जिले की ओर से आने वाले वाहनों को थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार तोमर नियंत्रित कर रहे हैं। जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हाईवे पर ढाईगांव में स्थित बिछिया छुट्टी नदी पर बने संकरे पुल पर एकल मार्ग यातायात चलाने के लिए दोनों ओर पुलिस तैनात की गई है। फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिला पंचायत प्रशासन ने भी गंगाघाटों पर मजबूत बेरिकेडिंग के साथ गोताखोर तैनात कर दिए हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षित गंगास्नान के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट के जवान तीन मोटरबोट से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed