{"_id":"7219ec8e29154fc11daf7a89a88811c1","slug":"match-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर, बंगलूरू, बनारस और टाउनहाल क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर, बंगलूरू, बनारस और टाउनहाल क्वार्टर फाइनल में
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को चार मुकाबले हुए। इनमें मेजबान टाउन हाल क्लब, एएससी बंगलुरू, एनई रेलवे गोरखपुर और डीएलडब्ल्यू बनारस ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
मंगलवार को पहला मुकाबला हावड़ा यूनियन कोलकाता और टाउनहाल क्लब के बीच हुआ। इस मुकाबले में मेजबान टाउनहाल क्लब ने मेहमान टीम पर 2-1 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से लाल, राजेश ने गोल किए। दूसरा मैच एएससी बंगलूरू और डोगरा रेजीमेंट के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर जमकर हमले किए, लेकिन पहला गोल का श्रेय बंगलुरू की टीम को मिला। इसकेेेेेेेेेेेेेेेे बाद जोश में आए खिलाड़ियों ने डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद को संभलने का मौका ही नहीं दिया और ताबड़तोड़ पांच गोल दाग दिए। डोगरा के खिलाड़ी मात्र एक गोल ही कर सके।
तीसरा मुकाबला एमआरसी मद्रास और एनई रेलवे गोरखपुर के बीच हुआ। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। भाग्य के सहारे अब तक जीत कर रहे मद्रास के खिलाड़ी गोरखपुर से पार नहीं पा सके और यह अहम मुकाबला चार गोल से गंवा बैठे। गोरखपुर के खिलाड़ी आलोक, हसीब, हनीफ और इमरान ने गोल किए। चौथा मैच चैंपियन हॉकी अकादमी करनाल और डीएलडब्ल्यू बनारस के बीच खेला गया। करनाल के यंगस्टर और बनारस के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। करनाल के खिलाड़ियों ने अपने से उम्र में काफी बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों को खूब छकाया। यही कारण रहा कि बनारस के खिलाड़ी मध्यांतर होने से ठीक पहलेे बमुश्किल गोल कर सके। मध्यांतर बाद टीम ने दो और गोल करके जीत दर्ज की। इस तरह बनारस ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। रेफरी की भूमिका करीम खां, होशदार खां, सुनील, एन गौड़, फैसल खां तथा टेक्निकल अंपायरिंग रहबर और इशरत ने की।
विज्ञापन
आज होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
आयोजन सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि बुजधवार को पीएनबी दिल्ली, ईएमई जालंधर, एएसी बंगलुरू, एनई रेलवे गोरखपुर, डीएलडब्ल्यू बनारस, गत वर्ष की विजेता करनाल हाक्स और टाउनहाल क्लब के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूर्वाह्न 11 बजे से होंगे।