फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mass marriage of 1600 couples will take place on Thursday

Shahjahanpur News: बृहस्पतिवार को 1600 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Thu, 29 Feb 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 1600 couples will take place on Thursday
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 1600 जोड़ों की शादियां होंगी। इसके लिए बुधवार को प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। अधिकारियों के नेतृत्व में पंडाल सजवाए गए। हलवाइयों ने लड्डू और रसगुल्ला बनाया। खाना बनाने की भी तैयारी की। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1610 शादियों का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से 1184 शादियां दिसंबर में हो गई थीं। 426 जोड़ों की शादियां बाकी थीं। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी थी। इस दौरान 2500 से अधिक आवेदन आ गए। आवेदनों का पहले ब्लॉक स्तर पर सत्यापन कराया गया, जिसमें गड़बड़ी मिलने पर जिला स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया गया। इसके बाद 1600 जोड़ों का चयन किया गया। बाकी अपात्र पाए गए। 1600 जोड़ों की शादियां 60 पुरोहित कराएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और जिला प्रभारी मंत्री नरेश कश्यप शामिल होंगे। सांसद अरुण सागर और सभी विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहेंगे। बुधवार को एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार आदि अधिकारियों ने वैवाहिक स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

------
35 हजार की भीड़ जुटने की संभावना
एक जोड़े के साथ 10 से 15 लोगों को आने की अनुमति है। अगर एक जोड़े के साथ 15 लोग भी आते हैं तो करीब 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। शादी के आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए लगाए गए कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस कर्मी आदि को मिला लिया जाए तो 35 हजार लोगों की भीड़ मैदान में होगी। इसकी व्यवस्था के लिए विधानसभा वार छह स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं। संबंधित विधानसभा के पीछे ही उनके खाने का पंडाल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए
पंडाल में प्रवेश के लिए चार गेटों पर ड्यूटी लगाई गई है, जहां नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

-----
शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकरियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed