फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mass marriage ceremony

सामूहिक विवाह: दांपत्य सूत्र में बंधे गरीब परिवारों के 562 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
mass marriage ceremony
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दुल्हा दुल्हन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की 562 बेटियां शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गईं। समाज कल्याण विभाग की ओर से ओसीएफ ग्राउंड पर सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन से वहां सुबह से मेले जैसा माहौल रहा। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर समेत अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को सरकार की ओर से उपहार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न ब्लाकों के हिंदू, मुस्लिम समुदायों के 562 जोड़े शामिल हुए। हालांकि, शुरुआत में दोनों समुदायों के कई जोड़े नहीं पहुंच, लेकिन बाद में आने पर उनका भी विवाह और निकाह परंपरागत तरीके से कराया गया। सामूहिक विवाह के आयोजन में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी गौरव मिश्रा ने अलग-अलग ब्लॉकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर छह सौ जोड़ों को बुलाया था। इनमें 535 हिंदू और 65 मुस्लिम जोड़े आने थे।
विज्ञापन

हिंदू जोड़ों विवाह कराने के लिए ब्लॉक वार पंडाल बनाए गए और भांवरों के लिए अग्नि की वेदियां भी पहले से इस तरह व्यवस्थित कर ली गईं कि हर वेदी पर चार-चार जोड़ों को बिठाया जा सके। मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराने के लिए उनके लिए मुख्य पंडाल के ठीक सामने एक छोटा पंडाल बनाया गया। साथ ही नई दुल्हनों के बैठने की जगह पर्दा भी डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समय दिन में 11 बजे नियत किया, लेकिन व्यवस्थाएं परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सुबह नौ बजे से ओसीएफ मैदान पर पहुंच गए। साथ ही वर-वधू पक्ष के लोग विभिन्न साधनों से वहां पहुंचने लगे तो वातावरण उल्लासपूर्ण होने लगा।
सभी जोड़ों का सूची से मिलान कर उन्हें उनके निर्धारित स्थानों पर बिठाया गया। हालांकि, तब तक दोनों समुदायों के तमाम जोड़े वहां पहुंच नहीं पाए, लेकिन शुभ मुहूर्त देखकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए। हिंदू जोड़ों का पंडितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया।
इसी के साथ नव दंपतियों ने कुंड में धधकती अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेकर एक साथ आगे का जीवन बिताने की कसन खाई। उधर, मुस्लिम जोड़ों को काजियों ने मेहर तय कराई और वधू पक्ष से निकाहनामा कुबूल कराकर उनके निकाह के दस्तावेज सहेजे। नव विवाहित जोड़ों को जन प्रतिनिधियों ने सरकार की ओर से उपहार और गृहस्थी की जरूरी वस्तुएं भेंट कीं।
उन्हें आशीर्वाद देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ही समारोह में इतने जोड़ों का विवाह गरीबों के कल्याण के प्रति राज्य और केंद्र सरकार की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
वित्त मंत्री ने नव दंपतियों और उनके परिवार जनों, रिश्तेदारों से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का अपने आसपास के क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि अन्य लोग भी इसका लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये का विभिन्न प्रकार का सामान एवं 6 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन खर्च में शामिल हैं।

सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि समारोह में 525 हिंदू और 37 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया है और शेष 38 जोड़ों का विवाह ब्लॉक पर समारोह आयोजित कर किए जाएंगे। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम मेें विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, रोशन लाल वर्मा व वीर विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी अवधेश राम, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे के गले में जयम?

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे के गले में जयम?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के दुल्हा

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के दुल्हा - फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दम्पतियों को उपहार भ

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दम्पतियों को उपहार भ- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed