फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   martyr saraj singh dead body reached bareilly by flight from kashmir

अंतिम यात्रा: शाहजहांपुर पहुंचा शहीद सारज सिंह का शव, पैतृक गांव अख्तयारपुर धौकल में कल होगा अंतिम संस्कार

Wed, 13 Oct 2021 04:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

सोमवार को कश्मीर में आतंकी हमले में बंडा के गांव अख्तयारपुर धौकल के निवासी सैनिक सारज सिंह शहीद हो गए थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर कश्मीर से दिल्ली लाया गया। यहां से फ्लाइट से पार्थिव शरीर बरेली लाया गया। जहां से सेना के वाहन में जवानों के साथ पार्थिव शरीर बरेली से शाम करीब सात बजे शाहजहांपुर लाया गया।

विज्ञापन
martyr saraj singh dead body reached bareilly by flight from kashmir
शहीद सारज सिंह और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम सात बजे शाहजहांपुर लाया गया। इस दौरान सेना के जवानों के साथ डीएम व अन्य अफसर भी मौजूद रहे। शहीद सारज सिंह के परिजन भी पहुंच गए । बृहस्पतिवार सुबह पार्थिव शरीर गांव ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 

विज्ञापन


सोमवार को कश्मीर में आतंकी हमले में बंडा के गांव अख्तयारपुर धौकल के निवासी सैनिक सारज सिंह शहीद हो गए थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर कश्मीर से दिल्ली लाया गया। यहां से फ्लाइट से पार्थिव शरीर बरेली लाया गया। जहां से सेना के वाहन में जवानों के साथ पार्थिव शरीर बरेली से शाम करीब सात बजे शाहजहांपुर लाया गया। यहां आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री के अस्पताल में पार्थिव शरीर को रखा गया। पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सीएमओ डॉ. ओपी गौतम, कैंट बोर्ड के सदस्य अवधेश दीक्षित और शहीद के परिजन मौजूद रहे। पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश पर आए सैनिक भी पहुंचे सारज सिंह के घर
सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी पाकर मंगलवार और बुधवार को अवकाश पर घर आए कई सैनिक पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। कहा कि, सारज सिंह ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसकी सेना के तमाम अधिकारियों ने प्रशंसा की है। 

सिंधौली के गांव मुड़िया पवार के अंकित सिंह सेना में सिपाही हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। सारज सिंह के शहीद होने की जानकारी पाकर बुधवार को वह गांव अखत्यारपुर धौकल पहुंचे और शहीद के परिवार के लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के जांबाज सैनिक सारज सिंह की शहादत का बदला लेने में जुटे हुए हैं और सेना ने घेराबंदी कर सात आतंकियों का सफाया कर दिया है। घटना में शामिल आतंकी जिंदा पाकिस्तान नहीं जा सकेंगे। सारज सिंह सहित पांचों जवानों की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। 


अंकित सिंह के साथ कई युवा भी सारज सिंह के घर पहुंचे। ये युवा सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने भी सारज सिंह के भाई सुखबीर सिंह और पिता विचित्र सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। युवाओं ने कहा कि सारज सिंह की शहादत से उनका सेना में भर्ती होने का संकल्प और मजबूत हुआ है। सेना में जाकर देश सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed