{"_id":"5f5a7ec68ebc3e6156362263","slug":"martyr-day-of-veer-abdul-hameed-shahjahanpur-news-bly4193780115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल हमीद जैसे वीरों को देश कभी नहीं भुला सकता: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल हमीद जैसे वीरों को देश कभी नहीं भुला सकता: खन्ना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 55वां शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अब्दुल हमीद की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश ऐसे वीर योद्धाओं को कभी नहीं भुला सकता, जिन्होंने सरहद पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
अंजुमन इदरीसिया के बैनर तले आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष एवं बिल्हौर के पूर्व चेयरमैन नूर इदरीसी ने कि आर्थिक एवं शैक्षिक दृष्टि से इदरीसी समाज काफी पिछड़ा हुआ है। इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इदरीसी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करते हुए आरक्षण का समुचित लाभ प्रदान करे, जिससे समाज का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में वीर अब्दुल हमीद के नाम से शैक्षिक संस्था खुलवाई जाएं। भाजपा नेता शमशुद्दीन इदरीसी ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के किसी एक मार्ग का नामकरण वीर हमीद के नाम पर किया जाना चाहिए। इस मौके पर वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक समिति के संयोजक महबूब इदरीसी ने इदरीसी बिरादरी को प्रदेश में प्रतिनिधित्व प्रदान किए जाने का मुद्दा उठाया।
इससे पहले मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री समेत अन्य विशिष्टजनों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इदरीसी समाज की ओर से कैबिनेट मंत्री खन्ना को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन तनवीर खां, शहवान अली, इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. आमीन, अतीक इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, आम आदमी पार्टी ने भी वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अमर शहीद को नमन किया। इस मौके पर नगर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश सचिव नरेश कुमार गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हारुन, मुकुल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. फरहान खां आदि ने वीर हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।