फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married women performed puja with the wish for long life of their husband

Shahjahanpur News: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनों ने किया पूजन

Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married women performed puja with the wish for long life of their husband
हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। हरियाली तीज का पर्व रविवार को श्रद्धा से मनाया गया। महिलाओं ने गौरा माता का ध्यान कर भगवान शिव का पूजन कर पति की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर में कई जगह कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में महिलाओं को गृह लक्ष्मी अवाॅर्ड से नवाजा गया तो पूनम टंडन व शुभा शर्मा को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने ताज पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्तुति गुप्ता को अध्यक्ष, सुनीता सिंह को सचिव व शुभा शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। संस्थापक डॉ. नमिता सिंह, विम्मी सैनी, अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कश्यप महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी तीज उत्सव मनाया गया। सरोजनी कश्यप को तीज क्वीन ओर दिव्यांशी कश्यप को तीज प्रिंसेज चुना गया। मधुर कश्यप, मीनाक्षी, रेखा कश्यप, प्रज्ञा आदि मौजूद रहीं।

--------
राजकुमारी बनीं तीज क्वीन और निशा रहीं फर्स्ट रनर अप
रोजा। हरदोई बाइपास चौराहा के लिटिल स्टेप्स एकेडमी स्कूल में तीज का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकुमारी माथुर तीज क्वीन और निशा फर्स्ट रनर अप चुनी गईं। मेहंदी में अनु विजेता रहीं। प्रधानाचार्य अंशिका मिश्रा ने बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने पर जोर दिया। व्यवस्था में प्रीति, प्रियंका, शबीना, टीना का सहयोग रहा। संवाद

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

हरदोई बाईपास चौराहा स्थित लिटिल स्टेप्स एकेडमी में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed