{"_id":"62cc78400c490f379f1c55ac","slug":"married-woman-who-came-to-meet-girlfriend-beat-her-hostage-video-viral-shahjahanpur-news-bly4910782123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजन पकड़ लिया गया। प्रेमिका के ससुरालवालों ने युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस दौरान विवाहिता को भी गांव में घुमाकर चप्पलों से पीटा गया। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा इलाके के एक गांव निवासी युवक की प्रेमिका की शादी खुदागंज क्षेत्र के एक गांव में हुई है। दो जुलाई की रात युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ धमका। आधी रात में वह अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। इस बीच जाग होने पर प्रेमिका के ससुरालवालों व ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बंधक बनाकर जमकर पीटा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। यही नहीं, उसकी प्रेमिका को गांव में घुमाकर परिजन ने चप्पलों से पीटा। प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो भी बनाया गया। घटना के नौ दिन के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक पक्ष ने प्रेमी पर रिपोर्ट करा दी है। प्रेमी या महिला की ओर से फिलहाल कोई आरोप या तहरीर नहीं है।
प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
रात में घर में घुसने समेत कई आरोपों में प्रेमी के खिलाफ खुदागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सूरज नाम का युवक उनके घर में घुस आया। उसे पकड़ने की कोशिश करने पर गालीगलौज करते हुए हमलावर हो गया। दो लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ा। उसकी पेंट में तमंचा व एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो वाली घटना दो जुलाई की है। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की तहरीर फिलहाल नहीं मिली है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात