{"_id":"66ef45a33c43531557059954","slug":"married-woman-seriously-burnt-due-to-fire-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127573-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता
Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला आजादनगर में शनिवार सुबह घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थिति में आग की लपटों से घिरी वीकेश गुप्ता की पत्नी राधा गंभीर रूप से झुलस गईं। विवाहिता की चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
उसे गंभीर हालत में सीएचसी से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। महिला करीब 70 फीसदी झुलसी है। पुलिस घर के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय घर में राधा और उसकी सास पूर्णा देवी मौजूद थीं। महिला के पति वीकेश काम की तलाश में 10-12 दिन से उत्तराखंड में हैं। वीकेश सड़क किनारे फास्टफूड का ठेला लगाते हैं। घर के अन्य सदस्य परिवार सहित अलग मकान में रहते हैं।
पीड़िता ने पुलिस के सामने सास पर आग लगा देने का आरोप लगाया है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार महिला का सास और पति से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। इस कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके हरदोई के हरपालपुर चली गई और पति काम की तलाश में देहरादून चला गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि शुक्रवार शाम राधा ससुराल लौट आई। सुबह करीब 9:30 बजे घर के कमरे से निकली राधा आग की लपटों से घिरकर चीखने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। महिला की सास पूर्णा देवी ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में नहाने गईं थीं और पुत्रवधू राधा अपने कमरे में थी। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं, तब तक पड़ोस के लोग भी आ गए। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए घर के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। घटना की वजह आपसी कलह बताई जा रही है।
-- -
दोनों की है दूसरी शादी
वीकेश की वर्ष 2012 में अल्हागंज क्षेत्र के गांव चौरसिया निवासी सोनी से शादी हुई थी, लेकिन अनबन के कारण वर्ष 2016 में दोनों में अलगाव हो गया। हरदोई के हरपालपुर निवासी नरेश की बेटी राधा की शादी भी इससे पहले शाहजहांपुर के एक युवक से हुई, लेकिन वह ससुराल के बजाय अपने मायके में रह रही थी। बताते हैं कि वर्ष 2022 में राधा और वीकेश ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। दोनों के बीच कलह को लेकर पहले भी कई बार मामला थाने तक पहुंच चुका है।
-- -
किराये के मकान में रह चुके हैं दंपती
कलह के चलते लगभग दो माह पहले वीकेश ने अपना घर छोड़ दिया और पत्नी राधा को लेकर मोहल्ला प्रतापनगर में किराये के मकान में रहने लगा। बताते हैं कि यहां भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। राधा लगभग 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। उसके जाने के बाद वीकेश ने किराए का मकान खाली करके गृहस्थी का सामान आजादनगर स्थित अपने घर में रख लिया था।