{"_id":"5eb1a2c68ebc3e90955a6f79","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-in-puwan-shahjahanpur-news-bly404914775","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने के बाद भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव घर में फ्रिज केे पीछे दीवार से टिका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार हैं। पुलिस पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
गांव सकरापुर उर्फ बिलहरा निवासी जावेद अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन 22 वर्षीय परवीन बेगम की शादी 22 मार्च 19 को गांव के ही रूकसाद खान के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज की बात कहते हुए चार लाख रुपये और एक जनरेटर की मांग कर उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। जानकारी होने पर उन्होंने बहनोई और उनके परिवार के लोगों को कई बार समझाया, लेकिन बहन का उत्पीड़न जारी रहा। आरोप लगाया कि बहनोई व उसके परिवार के लोगों ने सोमवार रात उनकी बहन की हत्या कर दी। गांव के प्रधान पति अब्दुल कयूम ने रात दो बजे उन लोगों को सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो परवीन का शव कमरे में फ्रिज के सहारे दीवार की ओर मुंह करके टिका था। पुलिस ने परवीन के पति रूकसाद खान, ससुर माकूफ, सास मुनीशा, ननद हुस्मा, देवर महमूर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी घर से फरार हैं।