{"_id":"66c27cb26438d2a9ad0e82d4","slug":"married-woman-going-to-her-parents-house-on-rakshabandhan-dies-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-125206-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर मायके जा रही विवाहिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर मायके जा रही विवाहिता की हादसे में मौत
Mon, 19 Aug 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक सीमा का फाइल फोटो।
जलालाबाद। रक्षाबंधन पर अपने भाई के साथ मायके जा रही विवाहिता की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में 25 वर्षीय सीमा की मौत हो गई और उसके ढाई वर्षीय बेटे आदित्य व भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिलहर क्षेत्र के गांव मिरगापुर निवासी सीमा की शादी अल्हागंज क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी सतीश के साथ हुई थी। रक्षाबंधन पर्व के लिए रविवार सुबह भाई अमित बहन सीमा को लेने उसकी ससुराल गया था। शाम को अमित अपनी बहन और भांजे को बाइक से लेकर मिरगापुर जा रहा था। बाइक पर अमित व सीमा के अलावा उसका बेटा आदित्य व गांव का ही रिश्ते का चाचा नन्हे लाल भी था। शाम करीब 5.30 बजे यह सभी बरेली हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव अतिवरा मोड़ के पास पहुंचे कि इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक उनसे टकरा गई। हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में नन्हे लाल को चोट नहीं आई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना जैतीपुर के गांव बंथरी निवासी परविंदर व इसी थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी राकेश को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के पति सहित अन्य परिजन सीएचसी पहुंच गए। बाद में सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।