फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
पुवायां। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने पर पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

खुटार के गांव धनसिंहपुर निवासी नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री 30 वर्षीय मंजू की शादी नौ वर्ष पूर्व गांव मजरा के शिवसरन के साथ की थी। ससुराल के लोग पुत्री के साथ मारपीट करते थे। नौ जुलाई की शाम उनको पुत्री की मौत की सूचना मिली। वह पुत्र संतोष के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे तो उनको मंजू मृत हालत में मिली।

नन्हेलाल ने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के अनुसार शिवसरन ने बताया कि मंजू की विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। मंजू ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि परिजन मौखिक आरोप लगा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed