फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Father Files Murder Complaint

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Father Files Murder Complaint
पोस्टमॉर्टम हाउस पर गमगीन बैठे अलका के परिजन।
पुवायां। गांव बगड़ेर निवासी अनिल कुमार कोरी की पत्नी अलका (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक आरोपी दहेज में बाइक और सोने की चेन मांग रहे थे।
विज्ञापन

एक जून की शाम अलका की तबीयत खराब हो जाने पर परिजन उन्हें सीएचसी लाए थे। सीएचसी से अलका को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनिल कुमार ने बताया कि वह और अन्य परिवार वाले घर पर नहीं थे। अलका घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे अलका के पिता पुवायां के गांव नहिलोरा खुर्द निवासी बृजलाल ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री अलका की शादी वर्ष 2024 में अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही अलका को पति अनिल, ससुर आशाराम, सास मुन्नी देवी, देवर शोभित पीटते थे और दहेज में बाइक और सोने की चेन लाकर देने के लिए कहते थे। दहेज नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देते थे। अलका मायके आने पर और ससुराल से कॉल कर प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देती थी।

आरोप है कि एक जून की रात दामाद और उसके परिजनों ने अलका को जहर दे दिया। गांव बगड़ेर के लोगों ने उनको कॉल कर बताया कि ससुराल के लोगों ने अलका को जहर दे दिया है और मरणासन्न हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो अलका ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे जबरन पकड़कर जहर पिला दिया है। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed