{"_id":"685309a41a8c0dd25201d539","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146242-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव भुडिया भूड़ निवासी मंगेश पाल की पत्नी अनुपम (25) की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या के आरोप में पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगेश का विवाह पांच साल पहले हरदोई के गांव हसनापुर निवासी कमलेश की बेटी अनुपम के साथ हुआ था। मंगेश अपने भाई और मां से अलग रहते थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी। किसी विवाद के कारण मंगलवार की रात में मंगेश ने अनुपम को पीटा। इसके बाद रात करीब एक बजे अनुपम ने कीटनाशक दवा को पी लिया।
तबीयत बिगड़ने पर मंगेश गांव में एक झोलाझाप के पास अनुपम को लेकर गया। वहां इलाज के दौरान अनुपम की जान चली गई। सूचना पर बुधवार की सुबह गए मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण अनुपम की हत्या के आरोप में विवाहिता के पति, सास व ननद समेत पांच ससुरालीजनों को नामजद किया है।
विज्ञापन
मौके पर गए सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने जांच करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।