फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies after 15 months of marriage

Shahjahanpur News: शादी के 15 माह बाद ही विवाहिता की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after 15 months of marriage
पुवायां। शादी के 15 माह बाद आठ महीने की गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

गांव कुइयां किरतापुर निवासी पवन कुशवाहा की शादी 15 माह पूर्व निगोही के गांव परसरा परसरी निवासी सुखपाल की पुत्री 21 वर्षीय प्रियंका देवी से हुई थी। प्रियंका देवी की सास रंपा देवी ने बताया कि प्रियंका आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम प्रियंका को गले में दर्द महसूस हुआ। प्रियंका को पुवायां के निजी अस्पताल में दिखवाया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका को शाहजहांपुर रेफर कर दिया था। शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया।

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि प्रियंका की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पिता सुखपाल ने कहा कि मौत का कारण पता लगने के बाद ही तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed