फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married lit sake of dowry deaths

दहेज की खातिर जलाई गई विवाहिता की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाई गई विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।  क्षेत्र के गांव खूबपुर अचिंतपुर निवासी जगवेंद्र सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री कांति देवी का विवाह 15 मई, 2015 को गांव कल्यानपुर बंथरा निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कांति के ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने आठ दिसंबर, 2016 को शाम सात बजे कांति के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। फोन पर सूचना मिली तो जगवेंद्र तुरंत बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कांति की 18 दिसंबर को मौत हो गई। कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed