{"_id":"6924aa4b892c99ee9a0282a4","slug":"married-after-threatening-to-throw-acid-then-thrown-out-of-the-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158626-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेजाब डालने की धमकी देकर निकाह, फिर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेजाब डालने की धमकी देकर निकाह, फिर घर से निकाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दलेलगंज की रहने वाली महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पहले तेजाब डालने की धमकी देकर निकाह किया गया फिर दहेज कम लाने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह हाईस्कूल में पढ़ती थी। तभी आरोपी दाउद रास्ते में उसे परेशान करने लगा। उसे अपनी बातों में फंसाकर निकाह करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। इज्जत की खातिर दस जून 2025 को निकाह कर लिया। निकाह के बाद शौहर माता-पिता को राजी कर घर ले गया।
21 जून को ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी और घर से निकलने का दबाव बनाया। दो जुलाई को गाली-गलौज कर दहेज लाने के लिए ताने दिए। दो जुलाई को रात में करीब नौ बजे उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में जाकर रहने लगी। 29 जुलाई को चक्कर आने पर पति ने उसे दवा लाकर दे दी। दवा खाने से गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
उसके कुछ समय के बाद ससुराली उसके घर में घुस आए और उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की। पति तलाक देने और किसी अन्य जगह पर निकाह करने की धमकी देता है। एसपी के आदेश पर आरसी मिशन पुलिस ने पति दाउद, चाचा नफीस, देवर अलमाज, तरन्नुम, साजदा, नौशाद और हसीब खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी।