फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Marriage cracked in the affair of another woman

Shahjahanpur News: दूसरी महिला के चक्कर में दांपत्य जीवन में पड़ी दरार

Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Marriage cracked in the affair of another woman
शाहजहांपुर। जरा-जरा सी बात पर पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ रही है। पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर छह माह में करीब 95 टूटे रिश्तों को जोड़ा जा चुका है। शुक्रवार को केंद्र पर 12 पत्रावली पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपती के बीच समझौता कराया गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी को करीब सात साल हुए हैं। पति शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता था। इस कारण दोनों के बीच दूरी बन गई थी। महिला चार माह से अपने मायके में रह रहीं थी। संपर्क करने पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर समझाया गया।
विज्ञापन

तब दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हुए। वहीं, कटरा थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी को 12 साल बीत चुके हैं। महिला का पति जुआ खेलता था। पत्नी के टोकने पर विवाद करता था। इससे नाराज होकर महिला 20 दिन से मायके में रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि काउंसलिंग के जरिये टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान महिला आरक्षी मोनिका रानी, पिंकी, मोनिका कुमारी, परामर्श दाता शशी प्रभा कौशल, अंशु राजानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed