{"_id":"66ad627f1925ecb38d0bbdc4","slug":"marking-of-land-for-public-toilet-by-removing-encroachment-in-banda-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-124106-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा में अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन की चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा में अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन की चिह्नित
Sat, 03 Aug 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
बंडा में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद
बंडा। खुटार-पुवायां मार्ग पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद मुख्य चौराहे पर खाली हुई पीडब्ल्यूडी की जमीन सार्वजनिक शौचालय के लिए चिह्नित की गई।
मुख्य मार्ग पर कई दुकानदारों ने अपना सामान फैलाकर सड़क की दोनों पटरियां घेर रखी हैं। उधर, पुवायां मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर फल विक्रेताओं समेत ठेलों पर खान-पान की वस्तुएं बेचने वाले अन्य लोगों ने डेरा डाल रखा है। स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को लेकर कई दिन से ईओ समेत अन्य कर्मचारियों व व्यापारियों में बातचीत चल रही थी। बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटे तो एसडीएम ने सख्त रुख अपना लिया।
उन्होंने ईओ सत्येंद्र प्रकाश, नायब तहसीलदार सुजित निगम व लेखपाल राम अवतार के साथ दोनों मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों से कहा। खुटार मार्ग के व्यापारियों को कब्जे हटाने को दो दिन की मोहलत देते हुए एसडीएम ने कहा कि रोड़ के किनारे 60 फुट तक जगह खाली करनी है, क्योंकि तभी सीवर लाइन और नाला बन सकेगा। उन्होंने पुवायां रोड की पटरी पर जमें फल विक्रेताओं के ठेले व खोखे जेसीबी से हटवा दिए। साथ ही वहां पीडब्ल्यूडी की जगह पर सार्वजनिक शौचालय की जगह तय कर दी।