{"_id":"607c791e8ebc3e908b372752","slug":"market-closed-in-weekly-detention-shahjahanpur-news-bly444320052","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कोरोना कर्फ्यू, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कोरोना कर्फ्यू, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान सदर बाजार में बंद दुकानें । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में रविवार को कर्फ्यू पूरी तरह लागू रहा। गली कूंचों की दुकानों को छोड़कर बाजार पूरी तरह बंद रहे। कोरोनो के डर से ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे, जिससे दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और दूसरी आवश्यक सेवाएं चालू रहीं। खास बात यह है कि इस बार कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस को कोई मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी। सड़कें सूनी होने की वजह से कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस वाले नदारद रहे।
कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया था। यह कर्फ्यू शनिवार रात आठ बजे से लागू होकर सोमवार सुबह सात बजे तक रहा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और शासनादेश के अनुपालन में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने व्यापारियों समेत तमाम संगठनों और आम जनता से कोरोना कर्फ्यू में सहयोग की अपील की थी। रविवार को शहर डीएम के आदेश का पूरी तरह असर दिखा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान 35 घंटे तक लोग अपने घरों के अंदर रहे। रविवार को शहर के सभी इलाकों में दुकानों पूरी तरह बंद रहीं। कर्फ्यू के दौरान लोगों ने पूरा समय घर के अंदर रहकर परिवार के साथ बिताया।
सीन एक
आम दिनों में शहर के सदर बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा घंटाघर चौराहे के आसपास रहती है। मगर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे घंटाघर चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। वहां तैनात रहने वलो पुलिस कर्मी गायब थे। चौराहे के आसपास और गलियों के अंदर तक की दुकानें बंद थीं। लोगों के घरों में होने से गलियां सूनी दिख रही थीं।
विज्ञापन
सीन दो
शहर के टाउनहॉल रोड पर दिन में हर रोज भीड़ के साथ जाम की स्थिति रहती है। रविवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे टॉउन हॉल रोड पर सन्नाटा पसरा दिखा। खास बात यह कि पुलिस की सख्ती के बगैर इक्का दुक्का लोग भी इधर से गुजरते नहीं दिखे। यानी कोरोना के खत्मे को लोगों ले कर्फ्यू का पूरा पालन किया।
सीन तीन
सदर बाजार थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित पंखी चौराहे के पास बड़े शोरूम होने के साथ इधर से बड़े बाजारों को रास्ता जाता है। इसकी वजह से पंखी चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे चौराहे पर सन्नाटा पसरा था। उधर, दोपहर 12 बजे गल्ला मंडी में सभी दुकानें बंद थीं।
सीन चार
रोडवेज बस अड्डे पर रोज दिनभर यात्रियों की भीड़ रहती है। मगर रविवार दोपहर 12:30 बजे रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटे जैसा माहौल था। यात्री न होने की वजह से बसें अपनी जगह पर खड़ी थीं। रोडवेज के सामने सड़क जाम करने वाले ई-रिक्शा और टेंपो भी नदारद थे। रोडवेज परिसर में केवल कर्मचारी नजर आ रहे थे।

शाहजहांपुर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान घंटाघर चौराहे पर पसरा सन्नाटा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बहादुरगंज बाजार बंद रही । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR