{"_id":"66bfcbdbc6d47a7fe2037b94","slug":"many-villages-surrounded-by-ganga-flood-water-reached-homes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-125035-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा की बाढ़ से घिरे कई गांव, घरों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा की बाढ़ से घिरे कई गांव, घरों तक पहुंचा पानी
Sat, 17 Aug 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाईवे पर भरा बाढ़ का पानी बैलगाड़ी पर वाइक लादकर निकलते राहगीर। संवाद
मिर्जापुर। गंगा की बाढ़ का पानी बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के कई तटीय गांवों तक पहुंच गया। फर्रुखाबाद जिले की सीमा में शमसाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे शुक्रवार को तीसरे दिन भी जलमग्न रहा। कई गांवों में आवागमन बाधित हो जाने से ग्रामीणों के सामने तमाम दुश्वारियां आने लगी हैं।
गंगा का जलस्तर बुधवार की शाम से लगातार बढ़ना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार शाम को नरौरा से निकला 1.50 लाख क्यूसेक पानी जिले की सीमा में पहुंचते ही नदी ने उफान लेना शुरू कर दिया और तटीय गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे। शमसाबाद स्टेट हाईवे पर फर्रुखाबाद जिले में चौरा ढाई गांव के पास करीब दो किमी हिस्सा सुबह होने तक दो फुट तक पानी में डूब गया। इससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी का मजरा आजादनगर बाढ़ के पानी से घिर गया।
गांव के शामीर, साबिर, ईशाक, लईक आदि ने बताय़ा कि उनके घरों में पानी आने लगा है। पैलानी, कटैला नगला आदि गांवों में भी बाढ़ का पानी कई घरों तक पहुंच गया है। पैलानी-भरतपुर मार्ग बाढ़ के पानी से नखासा बाजार के पास कट गया। कटैला नगला के प्राथमिक स्कूल में भी बाढ़ का पानी भर गया है।