{"_id":"68fd1febc896248cda0ba2f9","slug":"many-pathology-labs-are-running-without-registration-with-the-health-department-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155909-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण कराए बगैर चल रहीं कई पैथोलोजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण कराए बगैर चल रहीं कई पैथोलोजी लैब
विज्ञापन
खुदागंज। स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण कराए बगैर नगर में संचालित कई पैथोलोजी लैब मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं।
यहां के एक निजी अस्पताल के पास चल रही पैथोलोजी लैब चलाने वालों के पास अपने पेशे से जुड़ा कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं है। गांवों में सक्रिय झोलाछाप जांच के नाम पर उन्हें इसी पैथोलोजी में रेफर कर वहां से कमीशन के तौर पर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पैथोलोजी में की जाने वाली जांच की रिपोर्ट में गड़बड़ी को लेकर आए मरीजों और उनके तीमारदारों का आए दिन वहां के कर्मचारियों से विवाद होता है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने बताया कि ऐसी कई पैथोलोजी लैब चिह्नित की गईं हैं, जिनके अस्तित्व में होने पर भी उनका नाम विभाग की पंजीकरण सूची में नहीं हैं। ऐसी पैथोलोजी लैब बंद कराने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवाद