फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many officers were absent from the BDC meeting, action will be taken

Shahjahanpur News: बीडीसी बैठक से गैरहाजिर रहे कई अधिकारी, होगी कार्रवाई

Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many officers were absent from the BDC meeting, action will be taken
निगोही ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित बीडीसी बैठक को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र
शाहजहांपुर। निगोही ब्लाॅक कार्यालय परिसर के डबाकरा भवन में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बीडीसी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास और निर्माण से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव मांगे। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियाें व उनके प्रतिनिधियों के गैरहाजिर रहने पर ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक ने पुरानी कार्य योजना पढ़कर सुनाई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बतानी शुरू कर दीं। बीडीओ ने सभी की जांच कराकर समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सदन को बताया कि गत बैठक में तीन करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी जा चुकी है। विधायक सलोना कुशवाहा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने क्षेत्र में जरूरी कार्यों के प्रस्ताव मांगे और उन पर बीडीओ को काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई गांव की गलियों को जल्द ठीक कराने के भी निर्देश दिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा ने सभी से विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विवेक तिवारी के संचालन में हुई बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, अजय पाल सिंह, ग्राम प्रधान मदन लाल वर्मा, रियासत अली, दीपक यादव, तिनकू मिश्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed