{"_id":"6500b08386ab052dc20bed64","slug":"many-houses-collapsed-due-to-rain-in-babora-village-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1004-5590-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बबौरा गांव में बारिश से गिरे कई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बबौरा गांव में बारिश से गिरे कई घर
विज्ञापन
मझगईं। बबौरा गांव में लगातार हुई बारिश से मिट्टी की दीवारों से बने घर ढह गए। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।
बारिश के बीच सोमवार को जहां वनघुसरी गांव में एक दीवार गिरने से एक खोखा टूट गया था। उसमें किराने का सामान रखा था। वहीं इलाके के बबौरा गांव में माधुरी देवी, लल्ली देवी, गुड्डी देवी, लौंगा देवी, सोनम देवी, रामविलास, रामनिवास, सोबरनलाल, मुनीम, धर्मपाल, अनंतराम आदि के घास-फूस से बने घरों की मिट्टी की दीवारें ढह गईं। घर गिरने से घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान भूमिसरन ने बताया कि पानी की वजह से 16 से अधिक घर गिर गए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल कपिल कुमार ने पीड़ितों की सूची बना ली है। संवाद