फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manufacturing operations in Jalalabad There was a sudden boom

जलालाबाद में निर्माण कार्यों में अचानक आ गई तेजी

Thu, 14 Jan 2016 07:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Manufacturing operations in Jalalabad There was a sudden boom
जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे के मद्देनजर यहां भी प्रशासनिक स्तर पर खलबली मची हुई है। सीएम किसी समग्र गांव को देखने न चले जाएं इसके लिए उक्त सभी गांवों में अधिकारी दौरा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुट हुए हैं। उधर, तहसील पर भी रोड बनाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को कराने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी, तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समग्र गांव गोरा महुआ गाड में कराये गए विकास कार्यों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जहां पर भी कमी पाई गई उसे अविलंब दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही चक मार्गों पर से अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटवाया गया। इसके अलावा प्रशासन द्वारा विभिन्न गांवों में ग्राम समाज से लेकर विभिन्न तरह की सरकारी जमीनों पर लोगों द्वारा किए गए अवैध रूप से कब्जों को बलपूर्वक हटाने का काम भी जोरों पर चलाया जा है। इसी क्रम में गांव कुंवरपुर बांक में करीब एक दर्जन लोगों के कब्जे वाली करीब 130 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का काम बीते तीन दिनों से चलाया जा रहा है। उक्त जमीन में ग्राम समाज के अलावा तालाब, खलिहान, मरघट, देवस्थान के अलावा चरगाह की जमीन शामिल थी, जिसमें कब्जेदारों की खड़ी फसल का प्रशासन ने ट्रैक्टर से जुतवा दिया। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिये गये हैं। गांव अकाखेड़ा में भी बीते दिन सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कराये गये निर्माण कार्य को ढहा दिया गया, जबकि याकूबपुर तथा रौली बौरी मे गांव के अंदर रास्तों पर ग्रामीणों द्वारा किये गये कब्जों को हटवाया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में एसडीएम तथा सीओ आफिस को जाने वाले रास्ते पर सीसी रोड तथा सभागार तक जाने को नये रास्ते का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed