फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manhunt intensified for man who threw acid at his wife; raids conducted at relatives' homes.

Shahjahanpur News: पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले की तलाश तेज, रिश्तेदारी में दबिश

Fri, 19 Jun 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Manhunt intensified for man who threw acid at his wife; raids conducted at relatives' homes.
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चाहरपुर में घरेलू विवाद में कमरे में बंद कर पत्नी मंजू पर तेजाब फेंकने वाले पति सत्यवीर की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। रिश्तेदारों के यहां पुलिस दबिश दे रही है। अभी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। दूसरी ओर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती मंजू की हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन

गढि़या रंगीन के खमरिया गांव निवासी मंजू की 27 वर्ष पहले सत्यवीर से शादी हुई थी। लगभग तीन महीने से सत्यवीर काफी ज्यादा परेशान करने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह विवाद होने पर मंजू पर तेजाब फेंककर आरोपी भाग गया। मामले में महिला के भाई विनीत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश को शुरू कर दिया। उसकी रिश्तेदारी के साथ आसपास के गांवों में भी दबिश देकर खोज की गई। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। शुक्रवार की शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed