{"_id":"6326c836aba84e0f445c41cd","slug":"manager-arrested-for-blackmailing-doctos-wife-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डॉक्टर की पत्नी को ब्लैकमेल करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, नशीली दवा खिलाकर खींचे थे अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डॉक्टर की पत्नी को ब्लैकमेल करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, नशीली दवा खिलाकर खींचे थे अश्लील फोटो
Sun, 18 Sep 2022 12:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:58 PM IST
सार
डॉक्टर की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मैनेजर ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। अब वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। दस लाख रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित अस्पताल संचालक की पत्नी द्वारा पूर्व मैनेजर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मैनेजर ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। अब वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। दस लाख रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
चौक पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने मैनेजर रईस निवासी हथौड़ा थाना रोजा को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं रईस ने खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन