{"_id":"6a0868088cbaa0ef860b18be","slug":"man-who-visited-in-laws-home-to-bring-wife-back-dies-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173438-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अशोक उर्फ गुड्डू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। गढियारंगीन थाना क्षेत्र के मौघटा गांव निवासी अशोक उर्फ गुड्डू (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्यामतगंज गौटिया स्थित उनकी ससुराल के पास जामुन के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रामनाथ ने बताया कि बेटे अशोक की शादी करीब छह साल पूर्व कोमल से की थी। बहू कोमल करीब पांच माह से अपने मायके में रह रही थी। बहू को लेने के लिए बेटा कई बार अपनी ससुराल गया लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटे को कई बार गालियां देकर घर से भगा दिया।
रामनाथ ने बताया कि 15 मई को बेटा फिर अपनी पत्नी की विदा कराने के लिए ससुराल गया। आरोप है कि वहां बेटे से ससुराल वालों की कहासुनी हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर बेटे का गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद उसको घर से सौ मीटर की दूरी पर खड़े पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि ससुराल वालों ने बेटे को खूब पीटा है। उसे खंभे से भी बांधकर पीटा गया। रामनाथ ने बताया कि अशोक ने फोन पर कहा था कि वह पत्नी को वापस लेकर ही आएगा, वरना आत्महत्या कर लेगा। रामनाथ ने बेटे को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।