{"_id":"67d7ec928ae7915e330a5551","slug":"man-sitting-at-the-door-was-shot-with-pistol-due-to-an-old-rivalry-accused-absconded-in-shahjahanpur-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में दरवाजे पर बैठे युवक को तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में दरवाजे पर बैठे युवक को तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार
Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में बहनोई के भाई ने युवक को गोली मार कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते आरसी मिशन क्षेत्र निवासी युवक ने सोमवार की सुबह अपने भाई के साले को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के उल्लिया गांव के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने चाचा के घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव का रहने वाला उसके बहनोई का भाई विभनपाल उर्फ नन्हें वहां बाइक से आया और बाइक रोककर उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके बायें पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी वहां से बाइक से भाग गया।
विज्ञापन
इसलिए रंजिश मानता है आरोपी
परिजन घायल दिनेश को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिनेश ने बताया कि नन्हें उसकी मामा की बेटी से शादी करना चाहता था। उसका चालचलन ठीक नहीं होने पर उन लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया था। इससे वह रंजिश मानता था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दिनेश के मुताबिक, आरोपी ने सगे भाई ऋषभ की भी हत्या की थी लेकिन मामला दबा दिया गया था। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सिंधौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन