{"_id":"6800b148ae27e3330008253d","slug":"man-shot-after-dispute-at-chauraha-referred-to-lucknow-in-shahjahanpur-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौराहे पर विवाद के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौराहे पर विवाद के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Thu, 17 Apr 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:14 PM IST
सार
शाहजहांपुर के अंटा चौराहा पर बुधवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके भाई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक को रात में ही गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के अंटा चौराहा पर देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष का युवक घर जाकर तमंचा ले आया और मोहल्ला अंटा निवासी नितिन पर फायर कर दिया। गोली नितिन के पेट में लगी।
विज्ञापन
घायल युवक लखनऊ रेफर
खून से लथपथ नितिन को देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के सहयोग से गोली से घायल नितिन को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नितिन की गंभीर हालत को देखकर उसे रेफर कर दिया गया है। परिजन युवक को लेकर लखनऊ गए हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: वक्फ संपत्ति बता सरकारी जमीन को कब्जाया, एसएसपी ने कराई जांच तो हुआ खुलासा, 11 लोगों पर FIR
इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गोली से घायल नितिन के भाई अतुल की तहरीर के आधार पर उसके मोहल्ले के राहुल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।