{"_id":"64e1ba131d812a51d70a3b36","slug":"man-murdered-in-jalalabad-area-of-shahjahanpur-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धारदार हथियार से ग्रामीण की नृशंस हत्या, छोटे भाई के दरवाजे पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धारदार हथियार से ग्रामीण की नृशंस हत्या, छोटे भाई के दरवाजे पर पड़ा मिला शव
Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
सार
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सीकमपुर में शनिवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके बड़े भाई पर लगा है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मृतक के रोटी बिलखती मां बहन व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। आरोपी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव मृतक के छोटे भाई के दरवाजे पर डाल दिया गया। सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सीकमपुर निवासी सोने सिंह (45) अपने मकान में अकेले रहता था। शनिवार रात उसकी सोते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव छोटे भाई कमलेश के दरवाजे पर डाल दिया गया। चीख-पुकार मचने पर कमलेश के परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो शव देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शीशगढ़ बवाल: घर के बाहर खड़े थे सैकड़ों लोग, लगा कि भीड़ दरवाजे तोड़ देगी; किशोर के दादा ने बताया मंजर
विज्ञापन
सोने सिंह की हत्या का आरोप उसके बड़े भाई, पत्नी व बेटों पर लगा है। विवाद की वजह जमीन को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाही की जाएगी। वारदात के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।