फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man murdered in dispute over of temple land in shahjahanpur

Shahjahanpur: मंदिर की आठ एकड़ जमीन के विवाद में युवक की हत्या, घर के पास मकान में मिला शव

Wed, 10 Jul 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में साधन सहकारी समिति के चौकीदार की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में मिला। मृतक के पिता ने मंदिर की जमीन के विवाद में गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
man murdered in dispute over of temple land in shahjahanpur
रवि प्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में गांव देवकली निवासी राजवीर सिंह उर्फ बाबा के 26 साल के पुत्र रवि प्रकाश की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में मिला। पिता ने मंदिर की आठ एकड़ जमीन के विवाद में हत्या होने की बात बताई है। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने मौका-मुआयना किया है। 

विज्ञापन


गांव की साधन सहकारी समिति में चौकीदार रवि प्रकाश मंगलवार रात ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रात करीब तीन बजे किसी ने डायल-112 पर कॉल कर रवि प्रकाश का शव शेरपाल के घर में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस राजवीर सिंह को साथ लेकर पहुंची तो रविप्रकाश का शव पड़ा था। पैर-बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने समिति का मौका मुआयना किया। वहां पर उसका टिफिन खुला रखा मिला। शराब के पाउच पड़े थे। पिता का आरोप है कि मंदिर की आठ एकड़ जमीन को लेकर उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने डीएम कार्यालय में दाखिल दफ्तर भी कराया था। आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुके थे। सीओ पुवायां पंकज पंत के अनुसार, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed