फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man has become afraid of man...

Shahjahanpur News: आदमी से आदमी डरने लगा है...

Mon, 23 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Man has become afraid of man...
शाहजहांपुर में काव्य संध्या में काव्यपाठ करते कवि। स्रोत-स्वयं
शाहजहांपुर। प्रवाह साहित्यिक संस्थान की मासिक काव्य संध्या का आयोजन श्री बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब धूम मचाई।
विज्ञापन

काव्यपाठ में राज ‘व्योमकेश’ ने वाणी वंदना के उपरांत काव्यपाठ करते हुए सुनाया -
राजमुकुटों ने चाही मनमानी करनी तो,न्याय में अनीतियों से क्रुद्ध रही कविता।
चंद्र मोहन पाठक ने अपने भावों की अभिव्यक्ति कुछ इस प्रकार की -
मैं तो गीत लिखा करता हूं जन-गण-मन के क्रंदन पर,मेरी कलम चला करती है वीरों के अभिनंदन पर।
उमेश चंद्र सिंह ने अपनी बात कुछ यूं कही -
आदमी को आदमी हड़ने लगा है, आदमी से आदमी डरने लगा है।
डाॅ. राजीव सिंह भारत ने मुक्तकों के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर चोट की -
बचपन की जब लाज हवाएं लूट रहीं, यौवन से कब तलक दुपट्टा संभलेगा।
आक्रोश के कवि सुशील दीक्षित ‘विचित्र’, कमल मानव, ज्ञानेंद्र मोहन ‘ज्ञान’ ने भी काव्यपाठ किया। आभार चंद्र मोहन पाठक ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed