फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man found hanging from tree who returned from Delhi on Holi in Shahjahanpur

Shahjahanpur: दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, हत्या की आंशका

Sat, 23 Mar 2024 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

जलालाबाद के गांव सरांय साधौ से कुछ दूर स्थित मरघट में खड़े नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। युवक दोहरे हत्याकांड में नामजद था। जमानत पर चल रहा था। होली पर दिल्ली से घर लौटा था।  

विज्ञापन
man found hanging from tree who returned from Delhi on Holi in Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव संगाहा निवासी 40 वर्षीय नेम सिंह यादव का शव शनिवार सुबह जलालाबाद के गांव सरांय साधौ से कुछ दूर स्थित मरघट में खड़े नीम के पेड़ से अंगोछा के सहारे लटका मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही हैं। परिजन हत्या कर लटका देने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

 
नेम सिंह कुछ दिनों से दिल्ली में काम करता था। वह 10 दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक की जेब से मोबाइल फोन व कुछ रुपये मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाये। परिजन के अनुसार, वह दिल्ली से लौटने के बाद गांव नहीं गया था। वह जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में स्थित अपने मकान में ही रुका हुआ था। 
विज्ञापन


UP News: 54 रुपये का कोयला चोरी, 32 साल चला मुकदमा, एक दिन की सजा, माफीनामे पर केस खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई राजीव ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी लेकिन दो तीन साल पहले क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन में मां-बेटे के हुए डबल मर्डर में नेमसिंह को नामजद किया गया था। करीब एक साल से वह जमानत पर था। कोतवाल हरिपाल बालियान ने बताया कि मामले में हर एंगल पर जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed