फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man found hanged at home

घर में फांसी पर लटका मिला युवक

Wed, 17 Feb 2016 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Man found hanged at home
 क्षेत्र के गांव महुई में बुधवार को सुखपाल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सूरजपाल सिंह का शव फांसी पर लटकता पाया गया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

सूरजपाल के पिता और मां का स्वर्गवास हो चुका है। वह बहन 18 वर्षीय शीतल, 14 वर्षीय अंचल और भाई 12 वर्षीय सुरजीत के साथ रहता था और पुवायां चीनी मिल में रात की पाली में श्रमिक के रूप में काम करता था। काम पर जाने पर वह बहन, भाई को दादी कन्या देवी के पास छोड़ जाता था। सात माह पूर्व सूरजपाल की शादी गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी नरेश सिंह की पुत्री गुड़िया के साथ हुई थी। पहली विदा के बाद गुड़िया ससुराल नहीं आई, इससे सूरजपाल काफी परेशान रहता था और तमाम लोगों से पत्नी को विदा कराए जाने की गुहार कर चुका था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सूरजपाल मिल में काम करने नहीं गया। सुबह शीतल आदि सोकर उठे तो सूरजपाल का शव फांसी पर लटकता देख कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। शीतल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि भाभी के नहीं आने से भाई सूरजपाल काफी परेशान रहता था। एक बार विदा कराने के लिए ससुराल जाने पर भाई के साथ मारपीट की गई, जिससे वह काफी अपमानित महसूस कर रहा था। शीतल ने अपनी भाभी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शीतल के अनुसार भाई की मौत ससुराल के लोगों की प्रताड़ना के चलते हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कैसे होगी भाई, बहनों की परवरिश
पुवायां। बेहद गरीब सूरजपाल घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी मजदूरी से बहन शीतल, अंचल और भाई सुरजीत का गुजारा होता था। सूरजपाल की मौत के बाद अब तीनों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक की दादी कन्यावती भी पौत्र की मौत से बेहद दुखी हैं। शीतल आदि की देखरेख का जिम्मा उनके बूढ़े कंधों पर आ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed